कुंडा तहसील सभागार में शनिवार शाम 4 बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहाँ 135 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें केवल तीन का मौके पर निस्तारण हो सका। भूमि विवाद, आवास, बिजली और राजस्व से जुड़े मामले प्रमुख रहे। एसडीएम वाचस्पति सिंह और सीओ अमरनाथ गुप्ता ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया, जबकि कई शिकायतकर्ता निस्तारण न होने से निराश दिखे।