स्याना: नगर के विवेकानंद पब्लिक स्कूल के निकट बिजली घर पर विधायक ने विद्युत व्यवस्थाओं की जानकारी ली
Siyana, Bulandshahr | Jun 30, 2026
नगर के विवेकानंद स्कूल के निकट बिजली घर पहुंच कर विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने विद्युत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मंगलवार को विधायक देवेंद्र सिंह लोधी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बिजली घर पर पहुंचे जहां उन्होंने पड़ रही भीषण गर्मी मैं विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से दिए जाने के चलते विद्युत व्यवस्थाओं की जांच पड़ताल की। इस दौरान विद्युत अधिकारी भी मौजूद रहे।