मकराना: राजस्थान के मकराना में ज्वेलरी शोरूम में 2 करोड़ की डकैती, 45 किलो चांदी और 150 ग्राम सोने के जेवरात हुए चोरी
Makrana, Nagaur | Jan 29, 2026 राजस्थान के मकराना के एक ज्वेलरी शोरूम में 2 करोड रुपए की डकैती हुई है। इस घटना में 45 किलो चांदी व 150 ग्राम सोने के जेवरात लूटे गए हैं, सात नकाबपोश डकैतो ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुवार दोपहर 1:00 बजे तक पुलिस शोरूम में जांच करती रही, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।