झज्जर: झज्जर के गांव बाबेपुर में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
झज्जर के गांव बाबेपुर में अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है l झज्जर पुलिस द्वारा आज इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए मृतक का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया है l पुलिस मामले की जांच कर रही है l