शाहबाद: ढूंढावर गांव में आज भी बुनियादी सुविधाओं का संकट, ग्रामीण पीने के लिए मजबूर हैं दूषित पानी पर
Shahbad, Baran | May 3, 2026 जानकारी रविवार दोपहर 12 बजे मिली बारां जिले के आदिवासी क्षेत्र शाहाबाद उपखंड के देवरी इलाके का ढूंढावर गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। एक ओर जहां डिजिटल इंडिया और तकनीकी विकास के बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं यह गांव इन दावों से कोसों दूर है। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से मात्र 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित होने के बावजूद यहां व्यवस्था नहीं है।