अकबरपुर: माती कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में माती कलेक्ट्रेट संविधान कक्ष में श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।