हुज़ूर: हबीबगंज थाने में एमबीए की छात्रा ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराई रेप की एफआईआर
Huzur, Bhopal | Mar 13, 2025 भोपाल के हबीबगंज थाने में एमबीए की एक छात्रा ने प्रेमी के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी ने पिछले साल एक होटल के रूम में उसके साथ ज्यादती की थी। विरोध करने पर उसने जल्द शादी कर लेने का झांसा दिया था। अब आरोपी ने शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया। छात्रा का कॉल उठाना भी बंद कर दिया। तब थाने पहुंची पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई।