हुज़ूर: बैरागढ़ में फर्नीचर शोरूम के कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Mar 13, 2025 भोपाल के बैरागढ़ में रहने वाले एक फर्नीचर शोरुम के कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया।उसके परिजनों ने सूदखोर की प्रताड़ना के कारण खुदकुशी का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।