हुज़ूर: सौरभ शर्मा मामले को लेकर भोपाल विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, काले एप्रन पहनकर दर्ज कराया विरोध
Huzur, Bhopal | Mar 13, 2025 भोपाल विधानसभा परिसर में सौरभ शर्मा मामले को लेकर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन। काले एप्रन पहन, सोने की प्रतीकात्मक ईंटें लेकर पहुंचे विधानसभा। आपको बता दें कि कांग्रेस विधायकों ने सौरभ शर्मा मामले में प्रदर्शन किया । ‘सोने की ईंटें किसकी हैं, जांच कराओ’ के लगाए नारे, मंडोरा के जंगलों से मिला था 52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश ।