हुज़ूर: रमा नगर में बीटेक के प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा-'मेरे पैसे लौटा दो'
Huzur, Bhopal | Mar 13, 2025 भोपाल में बीटेक फर्ट ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसके कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आदर्श द्विवेदी के लिए लिखा है- मेरे परिवार को पैसा लौटा दो। तुमने कहा था, दे दोगे। लेकिन नहीं दिए, मैंने तुम्हारी मदद की है। तुम्हारे मामा ने भी वादा किया था कि जल्द पैसा लौटा दोगे। अब तुम क्यों नहीं लौटा रहे हो।