नंदगंज थाना क्षेत्र के रजादी में चोरों ने बंद पड़े एक घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर रखे लाखों रुपये के जेवरों सहित 15 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार को सुबह घर आने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। तत्काल उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।