फारबिसगंज: टिकुलिया बस्ती के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शनि मंदिर स्थित ट्रांसफार्मर को हटाने की, की मांग
जोगबनी टिकुलिया बस्ती के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शनि मंदिर स्थित ट्रांसफार्मर हटाने की मांग की है । स्थानीय वार्ड के लोगों का कहना है कि उक्त चौक पर मंदिर आने वालों की हमेशा भीड़ लगी रहती है। ट्रांसफर्मर बहुत नीचे है जो लोगों के लिए खतरा है। यहां कार्यक्रम होते रहते हैं जिसमें लोग जुटते है ।