फारबिसगंज: अमौना पंचायत में बिजली आपूर्ति ठप रहने से, लोगों को हो रही है परेशानी
अमौना बथनाहा पंचायतों के विभिन्न गांवो को नगर परिषद क्षेत्र में शामिल कर लिया गया तब लोगों को आस जगी अब बिजली सहित अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा लेकिन इसके इतर इन इलाको में बथनाहा सब स्टेशन से मिलने वाली बिजली की हालत काफी लचर साबित हो रहा है। जरा सी हवा या पानी का अंदेशा हुआ नही की बिजली गुल हो जाती है।खासकर इन दिनों रमजान का महीना चल रहा है।