फारबिसगंज: होली पर्व को लेकर फारबिसगंज अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित.
होली पर्व को लेकर फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता फारबिसगंज एसडीओ ने की. इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत सभी प्रखंड के अधिकारी मौजूद थे. होली पर्व में आर्दश आचार संहिता का सख्ती से पालन करने की बैठक अधिकारियों ने कहीं. इस मौके पर फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न समाजसेवी मौजूद थे.