फारबिसगंज: फारबिसगंज में एसडीओ शैलजा पांडे के नेतृत्व में निकाली गयी पिंक मतदाता जागरूकता रैली
लोक सभा चुनाव को लेकर बुधवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूटी से महिलाओं ने पिंक मतदाता जागरूकता अभियान निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं का जत्था स्कूटी से जागरूकता अभियान के तहत जन-जन की पुकार है, मतदान हमारा अधिकार है, जैसे गगन भेदी नारे भी लगाए। पींक ड्रेस में अधिकांश महिलाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं।