केतार: प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, मां और नवजात की रास्ते में मौत; दासीपुर गांव में शोक
Ketar, Garhwa | Jun 3, 2026 केतार थाना क्षेत्र के बलिगढ़ पंचायत अंतर्गत दासीपुर गांव निवासी छोटू साव की पत्नी सुनीता देवी तथा उनके नवजात शिशु की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात प्रसव पीड़ा होने पर सुनीता देवी को मुकंदपुर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया