दरभंगा: घरेलू गैस LPG के पारदर्शी वितरण के लिए लगातार मॉनिटरिंग, दरभंगा में LPG गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध
दरभंगा जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार एवं उप निदेशक, जन सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से संवाददाता को संबोधित करते हुए सोमवार को दोपहर 3.30 बजे कहा कि जिले में कुल 3,514 एल.पी.जी गैस सिलेंडर का वितरण हुआ है। जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 1,893, बेनीपुर अनुमण्डल में 191 एवं बिरौल अनुमण्डल में 1,430 शामिल है।