ईसागढ़: ईसागढ़ वितरण केंद्र के जाजनखेड़ी शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
अशोकनगर जिले में संपर्क अभियान 2026 के तहत ईसागढ़ वितरण केंद्र के जाजनखेड़ी में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं। प्रशासन ने शनिवार को शाम लगभग सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिलेभर में कुल 846 शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनमें से 548 का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में घरेलू और कृषि उपयोग के नए बिजली कनेक्शन जारी किए गए.