रायपुर: स्व सहायता समूह से जुड़कर सीता मरावी बनीं गांव की लखपति दीदी
Raipur, Raipur | Sep 2, 2026 मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत गुदुमदेवरी की श्रीमती सीता मरावी आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी है कभी सीमित आय में परिवार का भरण पोषण करने वाली सीता मरावी ने वंदना महिला स्व सहायता समूह से जुड़कर स्वरोजगार की राह अपनाई और आज लखपति दीदी बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है