पन्ना: रीवा के व्यापारी से झूठे केस की धमकी देकर ₹95 हजार वसूले, थाना प्रभारी रचना पटेल समेत 3 सस्पेंड!
Panna, Panna | May 20, 2026 पन्ना का मड़ला थाना एक बार फिर सुर्खियों में है। रीवा के सराफा व्यापारी को गांजे के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 95 हजार रुपये वसूलने के मामले में एसपी निवेदिता नायडू ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में दोषी पाए जाने पर थाना प्रभारी रचना पटेल, एएसआई और आरक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।