ललितपुर: बारौद रोड पर मृत अवस्था में मिले युवक की मौत के मामले में परिजनों का आरोप, जाखलौन पुलिस नहीं कर रही सुनवाई
2 दिन पूर्व बिरौद रोड पर कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मृत अवस्था में मिले युवक की मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने शुक्रवार शाम करीबन 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित थाने पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिसके चलते वह दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर है।