विजयीपुर: विजयीपुर प्रखंड मे सात लाख की ठगी का आरोप, शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई की मांग।
विजयीपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय अधैला मिश्र में कार्यरत एक शिक्षक पर उत्तर प्रदेश की एक विधवा महिला ने सात लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। देवरिया जिले की निवासी मनोज देवी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर शिक्षक शंभूनाथ कुशवाहा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि शिक्षक ने भांजी की शादी का हवाला देकर सात लाख रुपये