भदोही: ज़िले में पुलिस भर्ती परीक्षा के विभिन्न केंद्रों का एसडीएम और सीओ ने किया निरीक्षण
भदोही शहर में पुलिस भर्ती की परीक्षा सकुशल संपन्न हो, इसे लेकर प्रशासन काफी सतर्क है। इसी के मद्देनज़र एसडीएम और सीओ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तैनात पुलिस कर्मियों और कर्मचारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।