खंडवा: दोस्ती का सफर मातम में बदला: ओंकारेश्वर में महू के टीचर की डूबने से मौत
खंडवा जिले के मोरटक्का स्थित खेड़ीघाट पर शुक्रवार शाम नर्मदा में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान महू निवासी अंकित पिता कमल पटेल (24) के रूप में हुई है। वह अपने उत्तर प्रदेश निवासी दोस्त को ओंकारेश्वर दर्शन कराने लेकर जा रहा था।