पडरौना: चिरगोड़ा में मातम: एक ही घर से उठीं दो अर्थियां, एक की डूबने से और दूसरी की सड़क हादसे में हुई मौत
कुशीनगर के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के चिरगोड़ा गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब एक ही परिवार से दो अर्थियां एक साथ उठीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।दरअसल, गांव के 72 वर्षीय जगदीश मद्धेशिया मठिया लाल बिहारी चौराहा पर चाय की दुकान चलाते थे। सोमवार की सुबह वे रोज़ की तरह शौच के लिए पास की नाला (ड्रेन) पर गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई।