कायमगंज: गांव ब्रह्मपुर जागीर के ढाबे के पास रोडवेज बस की टक्कर से युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
कायमगंज के गांव पैथान खुर्द बुजुर्ग निवासी 25 वर्षीय रौनक पुत्र आत्माराम दिल्ली में नौकरी करता था। लगभग डेढ़ माह पहले ही घर आया था। रौनक घर से टहलने के लिए निकला था। तभी ब्राहिमपुर जागीर ढाबे के पास रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया CHC ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।