बालोद: 7 करोड़ की सड़क में भ्रष्टाचार के आरोप, समय बढ़ाने के बावजूद अधूरा काम, टेढ़ी-मेढ़ी नाली और गिरते पोल से उठे सवाल
Balod, Balod | May 20, 2026 बालोद जिला मुख्यालय में जय स्तंभ चौक से मधु चौक तक चल रहे सड़क और सौंदर्यीकरण कार्य पर अब सवाल उठने लगे हैं। करोड़ों रुपये की लागत से हो रहे इस निर्माण कार्य में अनियमितता और गुणवत्ताहीन निर्माण के आरोप सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।