नौगढ़: नौगढ़ में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ब्लॉक स्तर पर लगेगा रोजगार मेला
नौगढ़ शुक्रवार शाम 04 बजे बताया गया की बेरोजगार युवाओं के लिए एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी व क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा विभिन्न ब्लॉकों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। चयनित युवाओं को सुरक्षा कर्मी और सुपरवाइजर पद पर 14 हजार से 22,700 रुपये तक वेतन मिलेगा। भर्ती कैंप 12 मई से 29 मई तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विभिन्न विकास खंडों में आयोजित होंगे।