बांधवगढ़: उमरिया में युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है।खलेसर निवासी मोहम्मद शाहिद के साथ गांव के ही शेख उर्फ कारा करीम ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपी ने विवाद के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही।