बंशीधरनगर (नगर उंटारी): आरके पब्लिक स्कूल अधौरा में पीटीएम, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर
अधौरा स्थित आरके पब्लिक स्कूल में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यार्थियों की पढ़ाई, अनुशासन, समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन और सीबीएसई के नए दिशा-निर्देशों पर चर्चा हुई। प्रिंसिपल पर्णा घोष ने कहा कि बच्चों की सफलता विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से ही संभव है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया के अनावश