जसवंतनगर: नगर के बस स्टैंड चौराहे पर जागरूकता कार्यक्रम, कलाकारों ने जनकल्याणकारी योजनाओं को नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
‘नमो सेवा गाथा—अनकही कहानियां’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अभिनय के जरिए प्रस्तुत किया। नाट्य मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और स्थानीय लोग पहुंचे। कार्यक्रम में भाजपा के जिला व मंडल पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद.