बांसवाड़ा: मदारेश्वरगोशालागोवंशतस्करीकीआशंकामेंगोरक्षकोंनेट्रक रोकेएमपीप्रशासननेबॉर्डरसेलौटाएजानेपर गोशालाओंमेंकियाशिफ्ट
प्रदेश के नागौर जिले के मेड़ता में आयोजित बलदेव पशु मेले से लौट रहे गोवंश को लेकर रविवार रात बांसवाड़ा जिले में गहमागहमी का माहौल बन गया। गोवंश से भरे ट्रकों को लेकर गोरक्षकों ने तस्करी की आशंका जताई और जगह-जगह वाहनों को रोककर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रकों में गोवंश को ठूंस-ठूंसकर भर कर ले जाया जा रहा है।