मखदुमपुर: ओदान विगहा में सप्त चंडी महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
मखदुमपुर प्रखंड के ओदान विगहा गांव में मंगलवार के दिन 12 बजे सप्त चंडी महायज्ञ सह माँ देवी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और धार्मिक जयघोष के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया। कलश यात्रा गांव से निकलकर उदेरास्थान बराज पहुची।