राजातालाब: मिर्ज़ामुराद में बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस मामले की कर रही है जांच
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति पर 7 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इस घटना के बाद परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और उसके प्राइवेट पार्ट को छूने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे।