कालपी: कालपी में ओलावृष्टि से फसलें तबाह, किसानों को भारी नुकसान, विधायक ने निरीक्षण कर शासन से मुआवजे और कर्ज माफी की मांग की
Kalpi, Jalaun | Apr 5, 2026 कालपी में रविवार दोपहर 3:30 बजे हुई ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से फसलें बुरी तरह प्रभावित हो गईं, गेहूं और जौ सहित कई फसलें नष्ट होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, विधायक विनोद चतुर्वेदी ने प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया, उन्होंने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को पत्र भेजकर नुकसान का जल्द सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।