कर्वी: बहिलपुरवा के सेहरिन में जंगल महुआ बीनने गए युवक के साथ 3 युवकों ने की मारपीट, युवक जिला अस्पताल में भर्ती
बहिलपुरवा के सेहरिन गांव में आज शुक्रवार की सुबह 8 बजे दबंग युवकों दिनेश,छोटू और रीनू ने युवक अवधनरेश के साथ मारपीट की है, जिससे अवध नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि अवध नरेश जंगल महुआ बीनने गया था, तभी जंगल में युवकों ने उसके साथ मारपीट की है। वहीं अवध नरेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज किया जा रहा है।