कलेक्ट्रेट सभागार में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के अंतर्गत कलेक्ट परिसर में प्रतीकात्मक हवाई हमले की ड्रिल की गई और ऊंची नीची आवाज में हैंड सायरन बजाया गया। तथा परिसर स्थित समस्त कार्यालय में विद्युत व्यवस्था को बाधित कर ब्लैकआउट किया गया।