महागामा: अगले साल महागामा प्रखंड की 25 पंचायतों के 36 हजार घरों में 24 घंटे मिलेगा गंगाजल
हर साल गर्मी आते हैं भूगर्भ का जलस्तर गिरने से गांव में जल संकट गहरा जाता है। सालों भर लोग निजी बोरिंग या चापाकल कुआं पर निर्भर रहते हैं लेकिन गर्मी के मौसम में तालाब नदी और कुआं का जलस्तर नीचे चले जाने से ग्रामीण क्षेत्र का भूगर्भ जलस्तर करीब 100 फीट से अधिक नीचे तक पहुंच जाता है जिसके कारण चापाकल और मोटर पानी देना बंद कर देता है।