इगलास: इगलास में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
Iglas, Aligarh | Jun 13, 2026 इगलास। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने प्रदेश के उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को आलू उत्पादक किसानों की मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि वे लखनऊ धरना प्रदर्शन में जा रहे थे, उनको जब यह जानकारी मिली कि अमुवि के कैनेडी हॉल में प्रदेश के उद्यान राज्य मंत्री किसानों को संबोधित कर रहे हैं।