बखरी: सलौना से लापता हुए बालक को बखरी पुलिस ने किया बरामद
बखरी पुलिस ने एक लापता बालक को बरामद किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकाश कुमार राय ने बताया कि सलौना निवासी बालक लवकुश कुमार उर्फ घोलटा के लापता होने की प्राथमिकी 15 जनवरी को धारा 363 आईपीसी के तहत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में अनुसंधानकर्ता एएसआई उमेश यादव ने बालक को सकुशल बखरी बाजार से बरामद किया है।