बखरी: माध्यमिक विद्यालय सलौना के दीक्षांत समारोह में बच्चे हुए सम्मानित
माध्यमिक विद्यालय सलौना में आयोजित दीक्षांत समारोह में नवम और ग्यारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चो को मेडल, प्रशस्ति पत्र, प्रगति पत्रक आदि से सम्मानित किया गया।प्रधानाध्यापक बालेश्वर राम ने बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बेहतर ढंग से पढ़ाई करने की सलाह दी।