बखरी: बखरी में गणगौर महोत्सव का समापन, निकाली गई भव्य झांकी
मारवाड़ी महिला सम्मेलन बखरी शाखा की ओर से आयोजित गणगौर महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। इस मौके पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसके पूर्व एमबी गली स्थित मारवाड़ी ठाकुरवाड़ी में गणगौर माता (शिव पार्वती) की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात मंदिर से ढोल नगाड़े के साथ सोभा यात्रा निकली गई। जिसका पुस्तकालय पोखर पर समापन हुआ।