सिरोही: हालीवाड़ा में रविधाम गादीपति सत्यानंद महाराज का अभिनंदन, संत स्वरूपानंद महाराज की जन्मस्थली का किया दौरा
Sirohi, Sirohi | Jun 2, 2026 हालीवाड़ा में रविधाम के गादीपति सत्यानंद महाराज का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संत स्वरूपानंद महाराज की जन्मस्थली पर राजपुरोहित समाज हालीवाड़ा के देखरेख में हुआ। इसमें मोटा मगरा और नवपरगना राजपुरोहित समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अमर टेकरी आश्रम में आयोजित इस समारोह में गुरु महाराज का भव्य स्वागत किया गया।