खजनी: प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों के चयन हेतु पुरासपार गांव में लगा चौपाल , 28 लोगों ने आवास का किया मांग
तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड बांसगांव के पुरासपार गांव में उन्मुखीकरण गोष्ठी और चौपाल का आयोजन कर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पात्रों के चयन हेतु बैठक की गई। ग्राम सभा सचिव गणेश खरवार ने ग्रामवासियों को पात्रता शर्तों की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम आवास योजना का लाभ पाने के लिए शपथ पत्र के साथ कुल 8 बिंदुओं की जानकारी देनी होगी।