इस्माइलपुर: इस्माईलपुर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण
भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने शुक्रवार को इस्माईलपुर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था में खामियां मिलने पर उन्होंने सात दिनों के भीतर इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने, नियमित उपस्थिति दर्ज कराने और जिम्मेदारी से कार्य करने की हिदायत