रांची में चेन स्नेचिंग पर पुलिस सख्त, SIT करेगी मामलों की जांच
#रांची में बढ़ती चेन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने और पुराने मामलों का जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के सभी प्रमुख पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में चेन स्नेचिंग के हॉटस्पॉट, अपराधियों के संभावित रास्ते और भागने के रूट की समीक्षा की गई। संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ-साथ सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अब पुराने मामलों का केस और जगह के हिसाब से विश्लेषण करेगी। घटनास्थल और संभावित रास्तों के CCTV फुटेज की जांच कर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जाएगी। जहां CCTV नहीं है, वहां कैमरे लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
चेन स्नेचिंग के मामलों के जल्द खुलासे के लिए SIT का गठन किया गया है। टेक्निकल सेल को CCTV, मोबाइल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से अपराधियों और उनके नेटवर्क का पता लगाने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा पहले चेन स्नेचिंग या इसी तरह के अपराधों में शामिल रहे अपराधियों की प्रोफाइलिंग और सत्यापन किया जा रहा है। जेल से बाहर आए ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।
पुलिस ने बाजारों, चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और महिलाओं की अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। SSP ने स्पष्ट निर्देश दिया कि हर घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत FIR, जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
#Ranchi #RanchiPolice #ChainSnatching #CrimeNews #RanchiNews #JharkhandNews #JharkhandPolice #PoliceAction #SIT #CrimeControl #CCTV #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #LoktantraBharat