नवादा पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसपर आगे की प्रक्रिया जारी है। अभियुक्त दूसरे व्यक्ति के नाम पर निर्गत सिम कार्ड का उपयोग कर विभिन्न बैंकों से सस्ते दर पर लोन दिलाने का झांसा देता था। इस तरीके से वह लोगों से पैसे की ठगी करता था।