गभाना: चंडौस पुलिस ने एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात में उपनिरीक्षक अलखराम मय फोर्स के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गश्त कर रहे थे। तभी कस्बा में बिजलीघर से चीमनपुर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई पड़ा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सीताराम निवासी दुलखरा थाना आहार जनपद बुलंदशहर बताया।