बीकानेर: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग बच्चों और उनके परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन
बीकानेर। स्थानीय पाबूपाठ शाला में दिव्यांग एकीकृत शिक्षा योजना के तहत संचालित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को आर्य समाज शाला में स्थानान्तरित करने का दिव्यांग बच्चों व उनके अभिभावकों ने विरोध दर्ज करवाया है। जिला कलक्टर कार्यालय के सामने दोपहर तीन बजे किये गये प्रदर्शन में इन दिव्यांग बच्चों व उनके अभिभावकों ने रोष जताया है।