बीकानेर: महिला के आत्महत्या मामले में आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन किया
बीकानेर। जिले के कोलायत थाना क्षेत्र के सियाणा गांव में विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में मृतका द्वारा लिखे सोसाइड नोट में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने दिए जा रहे धरने पर पहुंचकर आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत और देहात कांग्रेस अध्यक्ष किशनाराम सियाग ने समर्थन दिया।